पैट डिस्कशन सीरीज़ में आज शोध प्रविधि (Research Methodology) विषय पर श्री अमृत कुमार झा, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, सी. एम. काॅलेज दरभंगा व्याख्यान प्रस्तुत किये। सभी तथ्यों को सरल भाषा में व्याख्या कर सभी छात्रों एवं शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी किये। इसी क्रम मे उन्होने बताया कि यह विषय केवल पैट(PhD Admission Test) ही नहीं बल्कि प्रतियोगिता परीक्षा के दृष्टिकोण से ही बहुत ही अहम हैं।
प्रो. अमरेन्द्र शर्मा, सी. एम. काॅलेज दरभंगा ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बिहार विशेषकर मिथिला क्षेत्र के छात्र प्रतिभावान् है, जरूरत है उनके सही मार्गदर्शन की। चूंकि इनको सही मार्गदर्शन नही मिल पाना ही उनके प्रतिभा को निखारने में बाधक हैं। यहां के छात्रों का सही मार्गदर्शन हो तो हर ऊंचाई को पाने मे छात्र सक्षम हैं। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों एवं शोधार्थियों को सफलता के लिए कई अहम जानकारी भी दियें।
         पैट डिस्कशन सीरीज़ के संचालक रघुबर प्रसाद सिंह, शोधार्थी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने प्रो. अमरेन्द्र शर्मा एवं श्री अमृत कुमार झा का इस सीरीज में जुड़े सभी का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है जो आपका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *